AC कितनी बिजली खाता है: वॉट, एक घंटे के यूनिट और महीने का बिल

अपडेट 5 नवंबर 2026 · 6 मिनट · System Designing सर्विस टीम, अहमदाबाद

1.5 टन AC 24°C पर एक घंटे में 1.05 यूनिट (5 star inverter) से 1.5 यूनिट (3 star non-inverter) लेता है। रोज़ 8 घंटे और ₹6 प्रति यूनिट पर महीने का बिल ₹1,512 से ₹2,160 आता है।

बिल का 1 यूनिट मतलब 1 kWh, यानी 1,000 वॉट 1 घंटे तक। 1,500 वॉट का सामान एक घंटा चले तो 1.5 यूनिट। AC हर समय पूरी ताकत पर नहीं चलता, इसलिए असली यूनिट label के वॉट से कम आते हैं।

एक घंटे के यूनिट और महीने का बिल

गर्मी का औसत, 24°C, रोज़ 8 घंटे, ₹6 प्रति यूनिट (गुजरात)।

ACयूनिट प्रति घंटामहीने के यूनिटमहीने का बिल
1 टन 5 star inverter0.70168₹1,008
1 टन 3 star non-inverter1.00240₹1,440
1.5 टन 5 star inverter1.05252₹1,512
1.5 टन 3 star inverter1.27306₹1,836
1.5 टन 3 star non-inverter1.50360₹2,160
1.5 टन पुराना AC (8+ साल)1.80432₹2,592
2 टन 5 star inverter1.40336₹2,016
2 टन 3 star non-inverter2.00480₹2,880

अपने राज्य के रेट से हिसाब AC बिजली बिल कैलकुलेटर में देखें।

यूनिट क्यों बढ़ते हैं

  1. कम temperature। 24°C से हर 1 डिग्री नीचे लगभग 6% ज़्यादा।
  2. गंदा filter या coil। 10% से 15% तक ज़्यादा।
  3. कमरे के हिसाब से छोटा AC, जो set temperature तक पहुंचता ही नहीं।
  4. Outdoor unit पर दोपहर की सीधी धूप।
  5. गैस कम, जिससे compressor लंबा चलता है।

Temperature बढ़ाने से कितनी बचत होगी, यह AC का temperature कितना रखें में पढ़ें। Star rating का फर्क AC स्टार रेटिंग गाइड में है।

आम सवाल

1.5 टन AC एक घंटे में कितने यूनिट लेता है?

24°C पर गर्मी में: 5 star inverter लगभग 1.05 यूनिट, 3 star inverter लगभग 1.27 यूनिट, 3 star non-inverter लगभग 1.5 यूनिट।

AC का महीने का बिल कितना आता है?

1.5 टन AC, रोज़ 8 घंटे, ₹6 प्रति यूनिट पर: 5 star inverter का लगभग ₹1,512 और 3 star non-inverter का लगभग ₹2,160।

क्या inverter AC सच में कम बिजली खाता है?

हां, कमरा ठंडा होने के बाद। यह compressor बंद-चालू करने की जगह धीमा कर देता है। पूरी गर्मी में यह उसी साइज़ के non-inverter से 25% से 35% कम बिजली लेता है।

New AC sales team

हमसे पूछें

अपना सवाल WhatsApp पर भेजें। जवाब हमारे टेक्नीशियन देते हैं।

सोमवार से शनिवार, सुबह 9 से शाम 7 बजे तक, लगभग 15 मिनट में जवाब।